Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस का भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
  • देहरादून

कांग्रेस का भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

RNS INDIA NEWS 16/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने भाजपा पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप लगाए। कांग्रेस ने संयुक्त निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल को शिकायत सौंप आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने सचिवालय में सौंपी शिकायत में कहा कि भाजपा खुलकर आदर्श चुनाव आचार सहिता का उल्लंघन कर रही है। भाजपा के अधिकारिक पेज पर चुनाव प्रचार की सोशल मीडिया पोस्टों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना की वर्दी पहने तस्वीर के साथ मन्दिरों की तस्वीर लगे पोस्टर प्रचारित किये जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का भी मन्दिर की तस्वीरों के साथ प्रचार किया जा रहा है। जो कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। सोशल मीडिया पोस्टों में धर्म विशेष के मन्दिरों एवं स्लोगनों का उपयोग कर वोटरों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के अपने प्रचार पम्पलेट में भगवान श्री बद्रीनाथ का संबोधन करने पर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। इसे हटाये जाने के निर्देश दिए गए हैं। भारत निर्वाचन एवं राज्य निर्वाचन आयोग के इस दोहरे मापदंड से पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। तत्काल भाजपा की प्रचार सामग्री को हटाने और आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। ताकि पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हो सके। प्रतिनिधि मंडल में सोशल मीडिया के संयोजक विशाल मौर्य, सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, वार रूम कोचेयरमैन गोपाल गडिया, प्रिया जायसवाल शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने अजय भट्ट के लिए मांगे वोट
Next: पशु चिकित्साधिकारी परीक्षा के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन एक मई से

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.