Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 13 दिसम्बर से शुरू होगा बूढ़ी दिवाली का पर्व
  • देहरादून

13 दिसम्बर से शुरू होगा बूढ़ी दिवाली का पर्व

RNS INDIA NEWS 09/12/2020
rns featured image new

विकासनगर। दिवाली के ठीक एक महीने बाद जौनसार क्षेत्र में मनाई जाने वाली बूढ़ी दिवाली का पर्व 13 दिसम्बर से शुरू होगा। पांच दिवसीय दिवाली को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। क्षेत्र के हर गांव में पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। महिलाएं पुरुष जहां साफ-सफाई और खरीदारी में जुटे हैं, वहीं घर-घर में चिउड़ा तैयार किया जा रहा है। बूढ़ी दिवाली पर पहाड़ी उत्पाद झंगोरे से तैयार विशेष पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे। इसके बाद दूसरे दिन रात्रि में होलियात खेलने के बाद आधी रात तक ग्रामीण अपनी लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों और लोकनृत्यों पर थिरकते हुए पर्व का जश्न मनायेंगे। तीसरे दिन भिरुड़ी का आयोजन होगा। जिसमें अंतिम होलियात खेली जाएगी। चौथे दिन मुख्य भांड़ व पांचवें दिन गांवों में पांडव नृत्य के साथ पर्व को विदाई दी जाएगी। पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। दूरदराज के इलाकों में नौकरी कर रहे लोगों ने भी पर्व को लेकर घरों को आना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, घरों में पर्व की तैयारियों को लेकर ग्रामीण जुटे हुए हैं। साहिया, कालसी के साथ विकासनगर बाजार में भी पर्व की रौनक देखने को मिल रही है।

क्यों मनाते हैं एक माह बाद दिवाली

जौनसार बावर क्षेत्र में दिवाली का पर्व एक माह बाद मनाने के कई तर्क हैं। लोगों की मानें तो लंका फतेह करने के बाद प्रभु श्री राम के वनवास से अयोध्या लौटने की सूचना यहां एक माह बाद पहुंची थी। उसी दिन लोगों ने दीप जलाकर दिवाली का जश्न मनाया था। वहीं, कुछ बुजुर्गों की मानें तो, जब जौनसार व जौनपुर क्षेत्र सिरमौर राजा के अधीन था, तो उस समय राजा की पुत्री दिवाली के दिन मर गई थी। इसके चलते पूरे राज्य में एक माह का शोक मनाया गया था। उसके ठीक एक माह बाद लोगों ने उसी दिन दिवाली मनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षा मंत्रालय ने 422 कैंटीन (सीएसडी) में बिकने वाले उत्पादों पर लगाई पाबंदी
Next: नेपाली नागरिक ने फांसी लगा आत्महत्या की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.