Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, 03 घायल
  • अल्मोड़ा

गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, 03 घायल

RNS INDIA NEWS 15/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक परुष व दो महिलाएं घायल हो गई। घटना सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगोलीहाट से भीमताल जा रही आल्टो कार संख्या यूके04जी-0641 धौलछीना से 3 किमी आगे कसाड़ बैंड के पास असंतुलित होकर सड़क से 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गयी। जिसमें कुल 04 लोग सवार थे। थाना धौलछीना को वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना के बाद थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया और उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र धौलछीना भेजा गया। रेखा उप्रेती (65 वर्ष) पत्नी सुबोध उप्रेती निवासी तल्लीताल नैनीताल को चिकित्सक ने मृत घोषित किया। वहीं दुर्घटना में घायल दीपा पंत पत्नी प्रमोद चंद पंत निवासी जवाहरनगर जनपद यूएस नगर, सुषमा पंत पत्नी गजेन्द्र पंत निवासी डांट भीमताल व प्रमोद चंद्र पंत पुत्र गंगा दत्त पंत निवासी जवाहर नगर यूएस नगर का उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड पुलिस के जवानों को स्मार्ट कार्ड से मिलेगा कैंटीन का सामान
Next: अल्मोड़ा: 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.