Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेकाबू डंपर दीवार से टकराया, बड़ा हादसा टला
  • देहरादून

बेकाबू डंपर दीवार से टकराया, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर मुनिकीरेती स्थित पीडब्ल्यूडी तिराहे पर दीवार से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक और तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी की जान बालबाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर से घायल चालक और परिचालक को बाहर निकाला। मौके पर ही उनका प्राथमिक उपचार कराकर ट्रैफिक को सुचारू किया गया। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शनिवार देर रात एक डंपर भद्रकाली से मुनिकीरेती तरफ आ रहा था। इसी बीच बाईपास मार्ग के ढाल पर डंपर अनियंत्रित होकर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर दीवार से टकरा गया। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार दो युवक और एक पुलिसकर्मी बालबाल बच गए। गनीमत रही कि व्यस्ततम तिराहे पर कोई वाहन डंपर की चपेट में नहीं आया। हादसा होते ही तिराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक गुरदेव सिंह निवासी श्यामपुर, हरिद्वार और परिचालक गुरुचरण निवासी वीरभद्र, ऋषिकेश को जख्मी हालत में बाहर निकाला। 108 सेवा के स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि डंपर के ब्रेक नहीं लगने से यह हादसा हुआ। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला का यौन शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
Next: बावड़ी मेले के दूसरे दिन मिट्टी के बर्तन खरीदने उमड़े लोग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.