Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने नगर में किया प्रचार, बताई उपलब्धियां
  • अल्मोड़ा

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने नगर में किया प्रचार, बताई उपलब्धियां

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए प्रत्याशियों, समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा की अलग-अलग टोलियां शहर के मोहल्लों तथा गांव-गांव, घर-घर पहुंच रही हैं। उनके द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाकर अपील की जा रही है कि मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा सुंदरी, गोपाल धारा, चीनाखान क्षेत्र में प्रचार किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली भाजपा के पक्ष में नारे लगाते हुए घर-घर पहुंची। जहां उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करके नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कैलाश शर्मा के साथ टोली में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भण्डारी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल जीना, जिला मंत्री देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, जगमोहन बिष्ट आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। अल्मोड़ा नगर मंडल में भी टोलियां घर-घर जाकर सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा के प्रचार में गई। यहाँ प्रचार प्रसार टोली ने नगर महामंत्री मनोज जोशी व महिला मोर्चा टोली जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में सेलाखोला, मल्ला जोशी खोला, चौहानपाटा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी, ममता साह, नेहा उप्रेती, ललिता पंचपाल, गीता जोशी, वसुधा पंत तथा पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल व जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में टोली ने कैंट क्षेत्र में प्रचार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा रिकार्ड मतों से जीत रही पांचों सीट : तीरथ रावत
Next: स्यालीधार पावर हाउस के पास जंगल में लगी आग को बुझाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.