Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • झंडे लगाने को लेकर विहिप-बजरंग दल की पुलिस से नोकझोंक
  • ऊधम सिंह नगर

झंडे लगाने को लेकर विहिप-बजरंग दल की पुलिस से नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। हिन्दू नववर्ष को लेकर शहर के मुख्य चौराहे डीडी चौक पर झंडा लगाने को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग और गोरक्षा दल समेत अन्य संगठनों की पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की बात कहते हुए पुलिस ने झंडा लगाने से मना कर दिया। इसको लेकर काफी देर तक पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की बहस हुई। हालांकि बाद में कोतवाल के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए और वहां से चले गए। गुरुवार को शहर के मुख्य चौराहे पर हिन्दू नववर्ष का झंडा लगाने को लेकर विहिप, बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोक हुई। झंडा लगा रहे संगठनों के लोगों को जब पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया। उनका कहना था कि वह हर वर्ष हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में झंडे लगाते हैं। ऐसे में पुलिस इस धार्मिक मामले में हस्तक्षेप न करे। वहीं मौके पर पहुंचे कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने संगठन के लोगों को लोकसभा चुनाव के चलते प्रभावी आदर्श आचार संहिता का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू होने के चलते इस तरह से झंडे चौराहों पर बिना अनुमति के नहीं लगाए जा सकते हैं। इस पर विभिन्न संगठन के जुड़े लोग भड़क गए। उनकी पुलिस से काफी देर तक नोकझोंक होती रही। विश्व हिन्दू परिषद के सुल्तान सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष के दो दिन बाद शहर में झंडा लगाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने झंडे नहीं लगाने दिए। वहीं कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता के चलते किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति लिए झंडे लगाने का कार्य नहीं किया जा सकता है। बाद में कोतवाल के समझाने पर कार्यकर्ता मान गए। इस दौरान राजेश सक्सेना, रंजीत साहनी, रमेश पाल, लक्ष्मण सनी, अखिलेश अग्रवाल, हरीश यादव, सुधीर दास गुप्ता, लखन पंडित,जोगेंद्र चौहान, शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्तिफार्म के सुरेंद्रनगर में कांटों पर संन्यासियों ने किया नृत्य
Next: डीएम व एसपी आवास के पीछे जंगल में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.