Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजपुर दोराहा के माईनिंग चेकपोस्ट पर चेकिंग को लेकर फिर हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर दोराहा के माईनिंग चेकपोस्ट पर चेकिंग को लेकर फिर हंगामा

RNS INDIA NEWS 10/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। खनन वाहनों की निकासी को लेकर दोराहा स्थित माईनिंग चेकपोस्ट पर एक बार फिर विवाद हो गया। हंगामा बढ़ता देख पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों का बीच बचाव कर शांत कराया। वहीं खनन से जुड़े ट्रांसपोर्टरों ने चेकपोस्ट कर्मियों पर अभद्रता करने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। बता दें कि खनन वाहनों से रॉयल्टी चेक करने के लिए कैलाश रिवर एंड माईनिंग कंपनी ने सरकार की अनुमति से जिले में 22 चेकपोस्ट स्थापित किए हैं। इस कंपनी का एक चेकपोस्ट दोराहा पर भी है। मंगलवार को खनन वाहन इस चेकपोस्ट पर पहुंचे तो कर्मियों ने इन वाहनों को रोक लिया। वाहनों को रोकने पर वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रांसपोर्टरों का आरोप था कि चेकपोस्ट कर्मी बेवजह वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं। साथ ही चालकों से अभद्रता भी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि चेकपोस्ट कर्मी रॉयल्टी चेक करने के नाम पर अवैध वसूली भी कर रहे हैं। वहीं ट्रांसपोर्टर अरूज अली ने बताया कि चेकपोस्ट पर रोजाना कर्मी बेवजह हम लोगों को परेशान करते हैं। गाड़ी की चाबी छीन लेते हैं और चालकों के साथ मारपीट करते हैं। जब इनका विरोध किया जाता है तो ये लोग खुद को सरकार का आदमी बताकर झूठे मुकद्मों की धमकी देते हैं। वहीं कैलाश कंपनी के मैनेजर विनय अहलूवालिया ने इन सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कंपनी नियमों के तहत ही कार्य कर रही है। कंपनी को रॉयल्टी चेक करने का अधिकार है और कंपनी कर्मी रॉयल्टी चेक कर रही है। कहा कि उन्होंने सुरक्षा की मांग भी पुलिस से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 अप्रैल
Next: एसएसटी व कुंडा पुलिस ने पकड़ी दो लाख की रकम

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.