Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 10 मई को खुलेंगें गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

10 मई को खुलेंगें गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

RNS INDIA NEWS 09/04/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई 2024 को खुलेंगें। नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर 12 बजकर 25 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। वहीं यह पहला अवसर होगा जब मां गंगा जांगला से गंगोत्री तक रथ पर सवार होकर निकलेगी। तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने बताया की सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष रथ दान किया है। जिस पर मां गंगा की उत्सव डोली जांगला से गंगोत्री तक बैठकर जाएगी।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 9 मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी।
10 मई को मां गंगा की डोली सुबह दस बजे तक गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त में अमृत बेला पर 12 बजकर 25 मीनट पर गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। इसके बाद अगले छह माह तक गंगोत्री धाम में ही श्रद्धालु दर्शन के भागी बन सकेंगे।
वहीं दूसरी ओर 10 मई को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले जायेंगे। जिसके लिए यमुना जयंती पर कपाट खुलने का समय व मुहूर्त तय किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव संवत्सर पर बैंड बाजों के साथ निकाला पथ संचलन
Next: 13 अप्रैल को चुनावी हुंकार भरने उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.