Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 13 अप्रैल को चुनावी हुंकार भरने उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

13 अप्रैल को चुनावी हुंकार भरने उत्तराखंड पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

RNS INDIA NEWS 09/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी। प्रियंका हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है।उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस का कोई प्रमुख राष्ट्रीय नेता अब तक प्रचार को उत्तराखंड में नहीं आया। घोषणा से पूर्व जरूर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में सभा की थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

रामनगर और रुड़की में होंगी प्रियंका की जनसभा
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में प्रस्तावित जनसभाएं तय हो गई हैं। प्रियंका 13 अप्रैल को पहले गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और इसी दिन दोपहर बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में जनसभा संबोधित करेंगी।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी दिनांक 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में रूड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी इस दिन पहले प्रातः 11: 50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) में जनसभा करेंगी, इसके बाद वो अपरान्ह तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो यहीं से नई दिल्ली को प्रस्थान कर देंगी। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार तैयारियां शुरू की दी हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन चुनावी जनसभाओं को सफल बनाने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10 मई को खुलेंगें गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
Next: साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1.32 लाख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.