Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई
  • हरिद्वार

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई

RNS INDIA NEWS 07/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  इलाके के ठोई गांव में एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। किसानों के कृषि काम प्रभावित हो गए हैं। वन विभाग की ओर से अभी तक इस ओर कोई ठोस काम नहीं किए जाने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने जानवरों को ढूंढकर पकड़ने की गुहार लगाई है। ग्रामीण राजदीप सिंह, सुमन कुमार, सतीश कुमार और सिताब सिंह आदि ने बताया कि करीब दो सप्ताह पूर्व एक मादा तेंदुआ अपने दो बच्चों के साथ जंगल में ही छिपी है। शाम के समय वह जंगल से निकलकर घूमते रहते हैं। ग्रामीणों ने जब खेतों पर इनको घूमते हुए देखा तो डर से गांव भाग आए थे। तब से ग्रामीण में भारी दहशत बनी हुई हैं। किसानों के जरूरी कृषि काम भी प्रभावित हो रहे हैं। किसानों को खेतों पर फसलों संबधी काम करने के लिए दहशत के साए में रहकर समूह बनाकर जाना पड़ रहा है। मजदूर भी खेतों पर काम करने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय कृषि के जरूरी काम चल रहे हैं। लेकिन खूंखार जानवर की वजह से खेतों से दूरी बना रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे ग्रामीण का विभाग के प्रति भी रोष बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, अभिभावकों की जेब पर पड़ रही भारी
Next: जरूरतमंद छात्रों को देंगे कॉपी, किताब और पेंसिल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.