Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुलिस प्रशासन के खिलाफ टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

पुलिस प्रशासन के खिलाफ टैक्सी यूनियन का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/04/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  चोरी की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं होने पर भराड़ी टैक्सी यूनियन ने कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहरीर देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि क्षेत्र में अराजक तत्वों को बोलबाला बढ़ गया है। यूनियन से जुड़े लोग भराड़ी बाजार में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तीन दिन पहले प्रकाश वर्मा की गाड़ी से टेप रिकॉर्डर व जरूरी कागजात चोरी हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दे दी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक मामले का खुलासा नहीं किया है, जबकि क्षेत्र में सीसीटीवी लगे हैं। एक भी सीसीटीवी पुलिस ने नहीं खंगाले हैं। पुलिस की इस हीलाहवाली से चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में चोरियों का ग्राफ बढ़ गया है। उन्होंने पुलिस से मामले का खुलासा करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने, बाहरी लोगों का सत्यापन करने तथा अराजक तत्वों पर नकेल कसने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रकाश वर्मा, नंदन सिंह कोरंगा, बालाजी जोशी, नंदन टम्टा, संतोष ऐठानी, प्रवीण तिरुवा, दीपक तिरुवा, कमल सिंह कुंवर आदि ने शामिल हैं। इधर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस जल्द ही चोरी की घटना में लिप्त लोगों को पकड़ लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीख मंगवाने के लिए किया था बच्ची का अपहरण
Next: जूते-चप्पल और कपड़े की दुकान में हुआ अग्निकांड

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.