Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कब सुधरेगी अल्मोड़ा जिला अस्पताल की हालत, अव्यवस्थाओं का अम्बार
  • अल्मोड़ा

कब सुधरेगी अल्मोड़ा जिला अस्पताल की हालत, अव्यवस्थाओं का अम्बार

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद अस्पताल हमेशा अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। मरीजों का इलाज करने वाले अस्पताल की हालत ख़राब है। अल्मोड़ा का जिला अस्पताल मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं करा पाता तो वहीं चिकित्सक बाहर की दवाईयां लिखने से भी गुरेज नहीं करते। जनपद मुख्यालय के मुख्य बाजार में स्थित जिला अस्पताल में दूरदराज के गाँवों से मरीज इलाज कराने उम्मीद के साथ पहुँचते हैं। माल रोड से मरीज को अस्पताल के मुख्य तल पर ले जाने के लिए लगी लिफ्ट भी ख़राब है। मरीजों को सीढियां चढ़कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है या तीमारदार स्ट्रेचर से सीढ़ियों के ज़रिये अस्पताल में ला रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के हिसाब से देखा जाय तो जगह भी पर्याप्त नहीं है। इस स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल परिसर में खाली स्थान में बैठने के लिए व्यवस्था बनाई गई है और धूप में कुर्सियां लगाई गई हैं। मरीजों और तीमारदारों को खुले में धूप में इंतजार करना पड़ रहा है। विगत दो तीन माह से जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते मरीजों और तीमारदारों के लिए दिक्कतें हो रही हैं। निर्माण कार्य के ध्वनि प्रदूषण से उपचार को पहुंचे मरीज और भर्ती मरीज परेशान हैं। अस्पताल के परिसर में निर्माण कार्य की सामग्री परिसर में खुली पड़ी हुई है। परिसर में रेता-रोड़ी, सरिया और टिन, मिट्टी, पत्थर खुले में पड़े हुए हैं। निर्माण कार्य के दौरान यहाँ परिसर में मरीजों के बैठने की जगह पर कॉलम के लिए बांधी गई सरिया भी पड़ी हुई हैं, जहाँ से मरीज मुख्य बाजार के रास्ते आते-जाते हैं। वहीं पर कंकड़ भी पड़े हुए हैं, जिनसे आते जाते समय रपटने से किसी के साथ भी दुर्घटना हो सकती है। कमाल की बात यह है कि इस पर ना ठेकेदार और ना ही अस्पताल प्रशासन की नजर जा रही है। सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं होने के चलते खुले में पड़ी यह निर्माण सामग्री हादसे को निमंत्रण दे रही है। जिससे किसी भी प्रकार का छोटा-बड़ा हादसा घटित हो सकता है। अस्पताल में लोग इलाज कराने आते हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस तरफ बिल्कुल नहीं है। जब कोई हादसा होगा क्या तभी अस्पताल प्रबंधन जागेगा और खतरे का सबब बन रहे निर्माण कार्य से हो रही असुविधाओं की ओर ध्यान देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 अप्रैल
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.