Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आने वाले समय में नारियां बनाएंगी नीतियां: त्रिवेंद्र
  • हरिद्वार

आने वाले समय में नारियां बनाएंगी नीतियां: त्रिवेंद्र

RNS INDIA NEWS 04/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की विधानसभा में विकास की बात, नारी शक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार लोस सीट से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हरिद्वार सीट में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। आने वाले समय में अब नारियां नीतियां भी बनाएंगी।  रुड़की स्थित एक रिजॉर्ट में भाजपा द्वारा विकास की बात, नारी शक्ति के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरिद्वार से लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रतिभाग कर उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में हमारी मातृशक्ति का महान योगदान रहा है। राज्य निर्माण आंदोलन में खटीमा, मसूरी, रामपुर तिराहा की घटना में वे प्रतिभागी रही हैं। राज्य की आर्थिकी के विकास में भी महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मातृशक्ति का कदम-कदम पर सम्मान किया है। प्रदेश में अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं। जिनके माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। उत्तराखंड में मातृशक्ति के लिए मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना अनेकों योजनाएं चलाई गई जा रही हैं। रावत ने कहा कि मातृशक्ति के आशीर्वाद से हरिद्वार सीट पर कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मान किया है। इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, जिला महामंत्री एवं लोकसभा सह संयोजक प्रवीण संधु , उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्याम वीर सैनी, महापौर ऋषिकेश अनिता ममगाई, मंडी समिति चेयरमैन डॉ. मधु, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन, अक्षय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान, हरिद्वार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बरखा रानी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, विवेक चौधरी, हेमा बिष्ट, राखी शर्मा, रश्मि चौधरी, आशीष झा, धीर सिंह,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, योगी रोड, राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर , विवेक चौधरी ,टोनी गंगा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तलाशी में ट्रक ड्राइवर से मिले 1.75 लाख नकद
Next: सस्ते गल्ले की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.