Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एनआईटी में इस वर्ष से शुरू होंगे पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश
  • देहरादून

एनआईटी में इस वर्ष से शुरू होंगे पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड, श्रीनगर में वर्ष 2024-25 से स्नातकोत्तर स्तर पर भौतिकी, रसायन एवं गणित विषय पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एनआईटी प्रशासन ने पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने को लेकर शिक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा है। कुछ महिनों पहले एनआईटी उत्तराखंड की बोर्ड ऑफ गर्वन (बीओजी) की बैठक में नूतन सत्र 2024-25 में भौतिकी, रसायन और गणित में पीजी पाठ्यक्रम को शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें प्रत्येक विषय में 20-20 सीटें निर्धारित की गई हैं।इसके लिए एनआईटी अपनी प्रवेश परीक्षा कराने की योजना भी बना रहा है। योजना को धरातल पर लाने से पहले संस्थान को शिक्षा मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार है। एनआईटी निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रथम चरण में तीन विषयों में पीजी पाठ्यक्रमों को भी शुरू कराया जाना है, जिसकी संस्थान के स्तर से पूरी तैयारियां कर दी गई हैं।इस संदर्भ में शिक्षा मंत्रालय की ओर से अंतिम स्वीकृति मिलते ही प्रवेश कराने को लेकर अग्रिम प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया भी हाल ही में यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत की जायेगी, जबकि बीटेक, एमटेक के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी जल्द निर्धारित कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यशाला में संविधान के विभिन्न पहलुओं पर हुई चर्चा
Next: पुलिस ने 190 पव्वे अवैध शराब पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.