Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नानकमत्ता धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने बाबा को दो गोलियां मारीं। एक गोली उनके पेट में और दूसरी उनके हाथ में लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश दूसरे रास्ते से भाग गए। 57 वर्षीय बाबा तरसेम सिंह गुरुवार सुबह डेरे के सामने वाले गेट के पास कुर्सी में बैठकर मोबाइल पर कुछ काम कर रहे थे। 6.30 बजे दो बाइक सवार बदमाश डेरे में दाखिल हुए और उन्होंने बाबा पर पहला फायर किया। इस पर बाबा खड़े हो गए और उन्होंने बचने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने दूसरा फायर कर दिया। इससे बाबा वहीं जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश दूसरे रास्ते से फरार हो गए। एक गोली बाबा के पेट को चीरकर हाथ को फाड़ते हुए आरपार हो गई, जबकि दूसरी गोली बाजू से लगकर सीने में जा धंसी। जब बदमाश बाबा पर फायरिंग कर रहे थे, उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं था। फायरिंग की आवाज सुनकर एक व्यक्ति मौके पर आया और उसने बदमाशों पर एक पत्थर भी फेंककर मारा। उसके बाद पांच लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल बाबा को गंभीर हालत में खटीमा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे दिख रहे हैं।
वहीं बाबा तरसेम सिंह की हत्या से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। बाबा की राजनीति में भी अच्छी पकड़ थी। पक्ष-विपक्ष के लोगों का उनके पास आना-जाना लगा रहता था। हत्याकांड के बाद पूरे जिले की पुलिस अलर्ट पर है। नाकाबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नेपाल जाने वाले रास्तों पर एसएसबी को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में दोनों हत्यारों के चेहरे बिल्कुल साफ नजर आ रहे हैं। हत्याकांड के खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। एसआईटी के साथ-साथ एसएसबी भी हत्याकांड के खुलासे के लिए काम कर रही है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।   -डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी ऊधमसिंह नगर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन रही रद्द, दो ट्रेनें हरिद्वार तक आई
Next: पीयूष ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.