Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक, कोर्स से बाहर से आए सवाल; बोर्ड ने दी राहत

RNS INDIA NEWS 28/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट के गणित के परीक्षार्थियों को पाठ्यक्रम से बाहर से आए दो सवालों पर राहत दी है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को दोनों प्रश्नों की एवज में सात अंक बोनस देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर गोपनीय पत्र उपनियंत्रक, उपप्रधान परीक्षक और सहायक परीक्षक को जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड के इतिहास में बोनस अंक देने का यह पहला निर्णय है।
बोर्ड की गणित की परीक्षा में प्रश्न पत्र (संकेतांक 428 आईजीएफ) संख्या 12 में पूछा गया प्रायिकता बंटन और प्रश्न संख्या 21 में पूछा गया रेखा और वक्र का क्षेत्रफल सवाल कोर्स से बाहर से आए थे। दोनों प्रश्न सात अंकों के थे। दोनों प्रश्नों को लेकर सवाल खड़े हुए थे। राजकीय शिक्षक संघ ने दोनों प्रश्नों पर बोनस अंक की मांग की उत्तराखंड बोर्ड से की थी।
बोर्ड की ओर से प्रश्नों को पाठ्यक्रम से बाहर नहीं बल्कि पैटर्न बदले होने की बात कही गई थी। उत्तराखंड बोर्ड ने प्रश्नपत्र में आए प्रश्नों को लेकर जांच कमेटी गठित की थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट संस्तुतियों के साथ दी थी। इसके बाद बोर्ड की ओर से प्रश्न संख्या 12 के लिए निर्धारित दो और प्रश्न संख्या 21 के लिए निर्धारित पांच अंकों को बोनस के रूप में देने का निर्णय लिया गया है।

दोनों प्रश्नों के संबंध में प्रत्यावेदन आए थे। जांच कमेटी का भी गठन किया गया था। इस प्रकरण में बच्चों के हित में निर्णय लिया जा रहा है और बच्चों के हित प्रभावित नहीं होंगे।    -डॉ. नीता तिवारी, सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद

सभी बच्चों को मिलेगा लाभ  
सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक का लाभ दिया जाएगा। भले ही किसी ने प्रश्न हल किया है या हल करने का प्रयास या फिर हल नहीं किया है। बोर्ड सचिव के हस्ताक्षर से जारी आदेश को मूल्यांकन केंद्रों के उपनियंत्रकों को भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नानकमत्ता पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बाबा तरसेम सिंह को दी श्रद्धांजलि
Next: आचार संहिता में पदोन्नति की मंजूरी देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.