Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली, बाबा का लिया आशीर्वाद
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन की भस्म से खेली गई होली, बाबा का लिया आशीर्वाद

RNS INDIA NEWS 24/03/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी (आरएनएस)।  पूरे देश में होली की धूम जगह-जगह दिखाई दे रही है। हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आ रहा है। वहीं, उत्तराखंड में एक ऐसा मंदिर है जहाँ भस्म से होली खेली जाती है, और इसके लिए दूर-दूर से लोग यहाँ आते हैं।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड या धूनी की भस्म से होली खेली जाती है। इसे खेलने के लिए लोग काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं।
मंदिर में रविवार को भस्म से होली खेली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। सभी ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ भस्म की होली खेली और बम भोले के जयकारों के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
बाबा काशी विश्वनाथ प्रांगण से भस्म की होली के साथ पूरे जिले में होली की शुरुआत हो गई। रविवार को सबसे पहले मंदिर के महंत मंदिर प्रांगण में पहुंचे। उसके बाद महंत अजय पुरी ने सबसे पहले स्वयंभू शिवलिंग पर भस्म लगा कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर सभी भक्तों पर भभूत यानी भस्म लगाकर होली खेली गई। भक्तों ने एक-दूसरे को भस्म लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान बाबा काशी विश्वनाथ मंडली की ओर से होली और बसंत के गीत गाए गए। उसके बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। महंत अजय पुरी ने बताया कि उत्तरकाशी को कलयुग का काशी कहा जाता है। माना जाता है कि कलयुग में काशी विश्वनाथ अस्सी गंगा और वरुणा नदी के बीच वरुणावत पर्वत की तलहटी में निवास करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने हरिद्वार सीट से हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को दिया टिकट
Next: चमोली की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए होंगे 584 कार्यकारी मतदेय स्थल

Related Post

IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.