
देहरादून(आरएनएस)। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लोकसभा चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक होंगी। बसपा मायावती की दो से तीन रैलियां उत्तराखंड कराने की कोशिश करेगी। मायावती के बाद राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद बसपा के दूसरे बड़े स्टार प्रचारक होंगे।बसपा ने उत्तराखंड में अपने स्टार प्रचारक तय कर दिए। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी सौप दिया है। माया और गौतम के बाद लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, तीनों प्रदेश प्रभारी शमशुद़दीन राइन, नरेश गौतम, सुरेश आर्य, प्रदेश अध्यक्ष सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूरज मल के साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के करीब करीब सभी पदाधिकारियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई है।

