Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही पर आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज़
  • अल्मोड़ा

निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही पर आबकारी निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज़

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। निर्वाचन कार्य के दौरान लापरवाही एक आबकारी निरीक्षक पर भारी पड़ गई। अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सम्पादनार्थ बलजीत सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 03 भिकियासैंण अल्मोड़ा को सल्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विस्तृत छापेमारी कर अवैध मदिरा के भण्डारण, बिक्री पर अंकुश लगाने तथा विधिक कार्यवाही अमल में लाए जाने सहित मदिरा की दुकानों की बिक्री का तुलनात्मक अध्ययन कर दैनिक विवरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया था। परन्तु बलजीत सिंह द्वारा उनको सौंपे गए शासकीय दायित्वों में चूक करने से उक्त कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके फलस्वरूप उनके विरूद्ध जिला आबकारी अधिकारी, अल्मोड़ा द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950,1951, 1989 की धारा 134 में अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा उनके निलम्बन निलंबन के लिए  आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड देहरादून को संस्तुति की गई है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता एवं समयबद्धता के दृष्टिगत जनपद अल्मोड़ा में निर्वाचन कार्यों से जुड़े समस्त अधिकारियों/ कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सम्पादन हेतु दिये गये दायित्यों का अक्षशः निर्वहन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन से सम्बन्धित प्रशिक्षण एवं ड्यूटी में यथासमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें, निर्वाचन आदेशों की अवहेलना, लापरवाही, उदासीनता तथा विधि के अधीन निदेश की अवज्ञा करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीकृत करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 मार्च
Next: बच्चों ने वृक्षारोपण और उनके संरक्षण का लिया संकल्प

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.