Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एक माह से छात्र को नहीं तलाश पाई पुलिस
  • नैनीताल

एक माह से छात्र को नहीं तलाश पाई पुलिस

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

हल्द्वानी। एक महीने से लापता छात्र को पुलिस अब तक तलाशने में नाकाम रही है। वहीं दूसरी तरफ काठगोदाम पुलिस पर लापरवाही और अनावश्यक तौर पर परेशान करने की शिकायत कुमाऊं आयुक्त तक पहुंची चुकी है। परिजनों का आरोप है कि चुनाव के चलते पुलिस छात्र को तलाशने में लापरवाही कर रही है।
जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा स्थित शिवपुरी निवासी 15 वर्षीय छात्र भास्कर 17 फरवरी की सुबह 8:30 बजे से लापता है। पुलिस की शुरुआती जांच में उसे सीसीटीवी फुटेज में शीतला माता मंदिर की तरफ जाते देखा गया था। दो दोस्तों ने उससे मिलने की बात भी स्वीकारी थी। अभी तक मामले की जांच में काठगोदाम पुलिस को दो कर्मचारी जुटे थे। भास्कर के भाई विनोद तिवारी का आरोप है कि आचार संहिता लागू होने के बाद एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। इधर, शनिवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के पास भास्कर के परिजन और उसके दोस्तों के परिवार वाले भी पहुंचे। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर ठीक से जांच न करने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरे पक्ष ने पूछताछ के नाम पर अना‌वश्यक परेशान करने का आरोप। कुमाऊं कमिश्नर को पता चला कि पुलिस ने कुछ ही सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आयुक्त से बातचीत में कई बातें सामने आईं जिनके जवाब पुलिस के पास नहीं थे। आयुक्त ने बताया कि वह इस मामले में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा से जांच में तेजी लाने को कहा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एसएसजे विवि द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान
Next: स्टार प्रचारक के हेलीकॉप्टर में आए तो खर्च प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.