Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती भाजपा का चुनावी स्टंट: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती भाजपा का चुनावी स्टंट: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 16/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार कहीं ना कहीं जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले रसोई गैस में एक सौ रूपये कम करने एवं उसके एक हफ्ते बाद पेट्रोल डीजल के दामों में दो दो रुपए कम करना कही ना कही चुनावी स्टंट मात्र है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय गैस सिलेंडर की कीमत सात सौ के आसपास थी जिसे बढ़ाकर ग्यारह सौ रुपए से अधिक कर दिया गया। अब जब पुनः लोकसभा चुनाव आए तो चुनाव से ठीक एक महीना पहले सौ रुपये की मामूली कटौती कर ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है जैसे स्वर्ण कमल जनता के हाथ में रख दिया हो। उन्होंने आगे कहा कि यूपीए सरकार में 60 रुपये लीटर बिकने वाला पेट्रोल भाजपा सरकार में 98 रुपये लीटर तक पहुंच गया। डीजल का मूल्य दोगुना हो गया जिससे दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं महंगी हो गई। जनता पिछले दस वर्षों से महंगाई से त्राहिमाम कर रही है और जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं तो दो रूपये की बेहद मामूली घटोत्तरी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमतों में कर अपनी पीठ थपथपाने का कार्य किया जा रहा है जो हास्यास्पद है। उन्होंने कहा भाजपा आज जनता की राय लेकर चुनावी घोषणापत्र बनाने की बात कर रही है जो जनता के साथ एक बार पुनः छलावा है। कर्नाटक ने कहा भाजपा मध्यमवर्गीय और गरीब की नहीं बल्कि केवल पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा आज के इस महंगाई के दौर में दो रूपये की कोई अच्छी टॉफ़ी तक नहीं आती और सरकार पेट्रोल डीजल में दो रुपये कम करके सोच रही है कितनी बड़ी राहत उसने जनता को दे दी है। उन्होंने कहा इस बार जनता समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी की गारंटी का विदेशों में भी हो रहा यशोगान: महाराज
Next: चुनावी तैयारी को भारतीय जनता पार्टी की प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.