Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 875 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

875 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसएसपी के निर्देशों पर जनपद पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है ताकि नशे की तस्करी करने वाले आरोपितों पर शिकंजा कसा जा सके। अवैध नशे की तस्करी के खिलाफ पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है। थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान धौलकड़िया तिराहे के पास जैती रोड पर चरस के साथ आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
आरोपी युवक गांव में ही चरस बनाकर हल्द्वानी मंडी में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए एसएसपी देवेंद्र सिंह पींचा ने थाना-चौकी पुलिस को गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गुरुवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के निर्देशन में मौरनौला चौकी प्रभारी संजय जोशी ने टीम के साथ धौलकड़िया तिराहे के पास गश्त की। इस दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन 150 मीटर दूर पुलिस ने युवक को दबोच लिया। तलाशी ली तो युवक के बैग से 875 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश मेहरा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खांखर लमगड़ा बताया। बताया कि उसने गांव में ही चरस बनाई थी। चरस को हल्द्वानी मंडी में बेचने की योजना थी। मौके पर पहुंचे सीओ विमल प्रसाद ने आगे की कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। बरामद चरस की कीमत सत्तासी हजार पाँच सौ रुपये आंकी गई है। यहाँ लमगड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय जोशी प्रभारी चौकी मोरनौला, कांस्टेबल गिरीश प्रसाद, कांस्टेबल बिशन सिंह बिष्ट शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमोली के 8 स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल
Next: वन पंचायत और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.