Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
  • देहरादून

भोजनमाताओं ने सरकार के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली

RNS INDIA NEWS 10/03/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। भोजन माता संगठन ने मानदेय बढ़ाने समेत उन्हें सेवा से बर्खास्त नहीं करने की मांग को लेकर रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय विद्यालय हरबर्टपुर से आक्रोश रैली निकाली। तहसील मुख्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष उषा देवी ने कहा कि वर्ष 2021 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने भोजनमाता को पांच हजार रुपये मानदेय की घोषणा की थी, लेकिन उस पर अभी तक अमल नहीं किया गया। जिससे भोजनमाता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। कहा कि पांच हजार मानदेय के लिए जल्द शासनादेश जारी करने के बजाय अब एक नया फरमान जारी कर उन्हें बेरोजगार करने की कोशिश की जा रही है। बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि जिन भोजनमाताओं के बच्चे संबंधित विद्यालय में अध्ययनरत नहीं हैं, उन्हें सेवा में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि करीब बीस साल से कार्यरत भोजनमाताओं के बच्चों का संबंधित विद्यालय में अध्ययनरत होना संभव नहीं है। ऐसे सभी भोजनमाताओं के रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। लिहाजा इस आदेश को वापस लेकर भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें बीमा लाभ भी दिया जाना चाहिए। अधिकांश विद्यालयों में एक ही भोजनमाता कार्यरत होने के चलते वे पूरे वर्षभर बिना अवकाश लिए काम करती हैं, बावजूद सरकार उनकी समस्याओं के निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पर्वतीय इलाकों में ईंधन के लिए अतिरिक्त मानदेय दिए जाने की मांग की है। रैली में माधुरी तोमर, अंबिका, संजू, राधा थापा, शिमला, माया भटनागर, रेखा, पिंकी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छत से लटका मिला महिला का शव
Next: दून में भी होगी लठमार, लड्डू मार होली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.