Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढीकरण हेतु मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढीकरण हेतु मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

RNS INDIA NEWS 09/03/2024
rns featured image new

सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध : मुख्यमंत्री

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के   सुदृढीकरण हेतु प्रचार प्रसार एवं रेस्क्यू मोबाइल वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी सरकार महिला, किशोरियों व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये सदैव कटिबद्ध है तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की यह पहल सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि ये मोबाइल वैन राज्य के जनपदों में गांव गांव जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों से सम्बन्धित संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर, उन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास करने के साथ ही किसी भी पीड़ित महिला व किशोरी को सुरक्षा प्रदान करते हुये चिकित्सा, कानूनी एवं आश्रय सुविधा प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, अपर सचिव प्रशांत कुमार आर्य, उप निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, राज्य परियोजना निदेशक सुश्री आरती बलोदी, नोडल अधिकारी मुख्यालय उदय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिद्वार सुलेखा सहगल, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्यालय तरूणा चमोला सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड की शुरूआत जल्द से जल्द की जाय : मुख्यमंत्री
Next: घर में चोरी करते रंगे हाथ दो पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.