Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पांच प्रमुख गारंटियों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
  • देहरादून

पांच प्रमुख गारंटियों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 09/03/2024
congress-flag

देहरादून(आरएनएस)।    मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बेरोजगारी, पेपर लीक और अतिरिक्त रोजगार सृजन को अपना प्रमुख मुद्दा घोषित किया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने शनिवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के लिए देश के सामने पांच प्रमुख गारंटियां प्रस्तुत की हैं। इसमें विभिन्न विभागों में खाली पड़े तीस लाख पदों को भरते हुए बेरोजगारी की समस्या का समााधान करना प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा सरकार विभिन्न विभागों में अतिरिक्त रोजगार का सृजन करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर हर स्नातक या डिप्लोमाधारी को आजीविका की गारंटी प्रदान की जाएगी। साथ ही पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी। करन माहरा ने कहा कि आधुनिक अर्थव्यवस्था में करोड़ों लोग गिग वर्कर के रूप में अपनी आजीविका कमा रहे हैं, लेकिन इनके लिए कोई सामाजिक सुरक्षा नहीं है। कांग्रेस ने इस वर्ग के कल्याण को भी अपने प्रमुख एजेंडे में शामिल किया है। इसके साथ ही रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के पांच करोड़ रुपए का कॉरप्स फंड बनाया जाएगा। माहरा ने भाजपा की गारंटियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें ओपीएस, एमएसपी, कालाधान वापसी और रोजगार सृजन का कोई जिक्र नहीं है। इस मौके पर उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, महासचिव नवीन जोशी, महेंद्र सिंह नेगी, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आचार संहिता लागू होने पर एक्शन में होगी पुलिस
Next: सीएम धामी ने किया सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.