Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी हिंसा मामले में मोड़, हल्‍द्वानी में ही नहीं था अब्‍दुल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

हल्द्वानी हिंसा मामले में मोड़, हल्‍द्वानी में ही नहीं था अब्‍दुल

RNS INDIA NEWS 01/03/2024
rns featured image new

देहरादून। हल्द्वानी हिंसा के बाद 16 दिन तक अंडरग्राउंड रहने के बाद गिरफ्तार हुए अब्दुल मलिक के द्वारा डीजीपी समेत अन्‍य अधिकारियों को लिखे पत्र के मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, ‘यह मेरे संज्ञान में लाया गया है। हमने इसका संज्ञान लिया है और जिले में इस निर्देश के साथ भेजा है कि जो भी दावा किया जा रहा है उसकी ठीक से जांच की जानी चाहिए। यदि आरोपी अपने पक्ष में कोई आवेदन दे रहा है तो उसकी जांच करना हमारा कर्तव्य है। पहले हम लेटर की सत्यता की पुष्टि करेंगे और फिर इसमें दिए गए तथ्यों की जांच करेंगे।’
हल्द्वानी हिंसा के बाद 16 दिन तक अंडरग्राउंड रहने के बाद गिरफ्तार हुए अब्दुल मलिक ने अब अलग ही दावा कर दिया है। वनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा में पुलिस की ओर से मास्टरमाइंड बताए जा रहे अब्दुल मलिक का कहना है कि वह उस दिन हल्द्वानी में मौजूद ही नहीं था। मलिक की ओर से एक लेटर उत्तराखंड के डीजीपी को दिया गया है। इसकी कॉपी नैनीताल की डीएम और एसएसपी को भी दी गई है। मलिक का दावा है कि 7 और 8 फरवरी को वह नोएडा और दिल्ली में मौजूद था और इस दौरान उसने कई नेताओं से भी मुलाकात की थी।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मलिक के एक प्रतिनिधि ने अधिकारियों को जाकर लेटर सौंपा है, जिसमें 7-8 तारीख का ब्योरा दिया गया है कि मलिक कब कहां था और किससे मुलाकात की। लेटर में कहा गया है कि 7 फरवरी को मलिक और उसका ड्राइवर करीब तीन घंटे तक नोएडा के एक फाइव स्टार होटल के रेस्टोरेंट में था। बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में होटल पहुंचने का दावा किया गया है। इसके बाद शाम करीब 5 बजे अपने वकील सुधीर तिवारी से मुलाकात की। इसके बाद तिवारी और मलिक सेक्टर 31 में सुप्रीम कोर्ट के एक वकील के घर पहुंचे और करीब एक घंटे रहे। दावे के मुताबिक मलिक और उसका ड्राइवर रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद रात को दिल्ली के एक होटल में ठहरे।
लेटर में कहा गया है कि अगले दिन 8 फरवरी को करीब 12:30 बजे मलिक तिवारी के साथ नोएडा में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद बलबीर पुंज से मिलने पहुंचे। तिवारी की बेटी की शादी का कार्ड देने भाजपा नेता के पास पहुंचे थे। पुंज ने अयोध्या पर लिखी अपनी एक किताब भी दी। दावा है कि तिवारी और मलिक इसके बाद कांग्रेस के पूर्व सांसद से नई दिल्ली में मिले। लेटर में यह भी दावा किया गया है कि करीब 3 बजे वे एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के घर गए। इसके बाद तिवारी और मलिक ने नोएडा के रेडिशन होटल में रात का खाना खाया। मलिक तिवारी को लेकर ग्रेटर नोएडा गया। वहां आधे घंटा रहा और फिर फरीदाबाद में बेटी के आवास चला गया, जहां रातभर रहा। इस अंग्रेजी अखबार का कहना है कि बीजेपी नेता बलबीर पुंज ने फोन पर बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि मलिक और उसका बेटा तिवारी के साथ 8 फरवरी को नोएडा में उनके आवास पर आए थे। वे करीब 12:15 पर आए थे और करीब 45 मिनट रहे। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनके पास आने से पहले और बाद में वे कहां गए यह जानकारी उन्हें नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फेको विधि से मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू
Next: समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.