Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब गया छात्रों का दल लौटा
  • हरिद्वार

शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब गया छात्रों का दल लौटा

RNS INDIA NEWS 26/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के एमपीएड अंतिम सेमेस्टर के 13 प्रशिक्षु छात्रों का शैक्षिक भ्रमण पर पंजाब गया दल वापस लौट आया है। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने खेल प्रशिक्षण के सबसे बड़े राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला पंजाब की जानकारी छात्रों के साथ साझा की। भ्रमण पर गए प्रोजेक्ट समन्वयक डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि कैंप अवधि में छात्रों ने राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में उपलब्ध उच्चतम श्रेणी के खेल संसाधन, तकनीकी जानकारी तथा एशियन एवं ओलंपिक खेलों में देश का नेतृत्व कर चुके खिलाड़ियों एवं द्रोणाचार्य अवार्डी से संवाद किया। संस्थान के चीफ कोच एवं पूर्व ओलंपियन शक्ति सिंह ने प्रशिक्षुओं को खेलों से संबंधित जानकारी दी। छात्रों ने पंचकुला राजकीय महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में प्रतिभाग किया तथा जम्मू यूनिवर्सिटी के प्रो. जगदीश बख्शी, पंजाबी विवि के प्रो. निशांत सिंह देओल, अर्जुन अवार्डी सुनील डबास (कबड्डी), पूजा कादियान (वुशु), राजकुमार सांगवान (बॉक्सिंग), डॉ. दलेल सिंह चौहान एवं अमीर सिंह (वॉलीबॉल) से भी मुलाकात की। भ्रमण के अंतिम पड़ाव में प्रशिक्षुओं ने पिंजोर गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेख आदि रमणीय स्थलों का भी भ्रमण किया। इस दौरान विभाग प्रभारी डॉ. अजय मलिक, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यंत राणा, अश्वनी कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिफंड लेने की कोशिश में गंवा दिए 97 हजार रुपये
Next: गैरसैंण में विधानसभा सत्र न होने पर हरीश रावत मौन उपवास पर बैठे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
  • रानीखेत-मजखाली में औषधि विभाग का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर की बिक्री रोकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.