Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जूते-चप्पलों की दुकान में आग से लाखों का सामान राख
  • ऊधम सिंह नगर

जूते-चप्पलों की दुकान में आग से लाखों का सामान राख

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ट्रांजिट कैंप स्थित जूते-चप्पलों की दुकान में शुक्रवार को आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, खेड़ा निवासी जलीस अहमद की ट्रांजिट कैंप गोल मड़ैया के पास जूते-चप्पलों की दुकान है। जलीस गुरुवार को दुकान का सामान लेने आगरा गए थे। शुक्रवार को दुकान पर उनका बेटा उवैस बैठा था। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। यह देख उवैस दुकान से बाहर गया और आसपास के दुकानदारों को बुलाया। उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मी दो वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग को काबू करने के दौरान दोनों वाहनों का पानी खत्म होने लगा। वहीं एक वाहन पंतनगर फायर यूनिट से बुलाया गया। इसके बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया ने बताया कि दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परीक्षा परिणाम को लेकर अभाविप खफा
Next: बेहड़ विधानसभा सत्र में उठाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगें

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • मानव तस्करी विषय पर अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण एवं मासिक बैठक आयोजित
  • सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई बाइक रैली
  • गरुड़ाबांज इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण और वन पुनर्स्थापन पर जागरूकता कार्यक्रम
  • जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.