Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • महाराज ने दिये महाभारत ट्रेल को विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

महाराज ने दिये महाभारत ट्रेल को विकसित करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 22/02/2024
rns featured image new

योग महोत्सव का आयोजन 15 से 21 मार्च तक
महासू देवता के मास्टर प्लान, कण्वाश्रम एवं योग महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून(आरएनएस)।   योग महोत्सव का आयोजन इस बार 15 मार्च से 21 मार्च तक किया जाएगा। जिसमें प्रख्यात योगाचार्यों द्वारा प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बरसाने की फूलों की होली का प्रस्तुतिकरण और उच्च स्तरीय कलाकारों द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद में महासू मास्टर प्लान, कण्वाश्रम एवं योग महोत्सव 2024 की तैयारी के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान अधिकारियों से महासू देवता के मास्टर प्लान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के साथ-साथ मंदिर परिसर को सांस्कृति एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और सड़कों की कनेक्टिविटी के उचित प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लाखामंडल में लाक्षागृह का एक मॉडल बनाने के अलावा केदारनाथ तक महाभारत ट्रेल को विकसित करने को भी कहा जिससे वहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ सकें।
महाराज ने कण्वाश्रम को पौराणिक ग्रंथों के अनुरूप विकसित करने के साथ-साथ कण्वाश्रम में हस्तिनापुर के राजा दुष्यन्त तथा शकुंतला के दृश्यों को प्रदर्शित करने और उसे बौद्धिक, सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।
महाराज ने बैठक के दौरान योग महोत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग के चोपता में हट्स बनाने पर अदालत द्वारा लगाई गई रोक और नंदा देवी ट्रैकिंग तथा बुग्यालों में ट्रैकिंग पर लगी रोक को हटवाने के लिए भी कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पर्यटन मित्र बनाने के साथ-साथ प्रदेश में होम स्टे में जो 6 कमरों की संख्या निर्धारित की गई है उसे बढ़कर 12 किया जाये।
बैठक में पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, निदेशक प्रचार सुमित पंत, पर्यटन अनुसचिव हरीश, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, समीक्षा अधिकारी विपिन चौधरी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली
Next: अशासकीय कॉलेजों में वेतन पर संकट, आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.