Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • साइबर ठगों ने ढूंढा ठगी का नया तरीका; आप भी रहें सतर्क
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

साइबर ठगों ने ढूंढा ठगी का नया तरीका; आप भी रहें सतर्क

RNS INDIA NEWS 19/02/2024
hacker

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ निकाला है। इसमें वह उन लोगों का डाटा जुटा रहे हैं, जिनके बेटे घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। साइबर ठग ऐसे परिजनों को वीडियो कॉल करते हैं। उन्हें पुलिस थाने जैसा माहौल दिखाया जाता है। डराते हैं कि उनका बेटा दुष्कर्म या अपहरण जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार हुआ है। फिर बेटे की रोने की आवाज सुनाई जाती है। उसका कॅरियर खराब होने से बचाने का डर बनाते हुए तत्काल 10 से 15 लाख रुपये की मांग की जाती है। घबराए परिजन बेटे से संपर्क करने के बजाए पहले आरोपियों के दिए बैंक खाते में लाखों रुपये जमा करा देते हैं। इसके बाद बेटे से संपर्क होता है तो पता लगता है, उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दून में जनवरी से अब तक दस से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।

पहला मामला
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे दून निवासी वीरेंद्र उनियाल के बेटे के गिरफ्तार होने का डर बनाकर साइबर ठगों ने 3.40 लाख रुपये हड़प लिए। बीते 27 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को साइबर थाने और एसआईटी का अधिकारी बताया। डराया कि उनके बेटे को कॉलेज हॉस्टल से उसके साथी संग गिरफ्तार किया गया है। कॉल के बीच में थाने जैसा माहौल दिखाते हुए उनके बेटे के रोने की नकली आवाज सुनवाई गई। केस से बचाने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे।

दूसरा मामला
जयपुर में एमबीबीएस कर रहे दून निवासी पीपी सिंह के बेटे के जज की बेटी से गैंगरेप में फंसने का झांसा देकर 5.75 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। बीती दो जनवरी को उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को जयपुर पुलिस का अफसर बताया। डराया कि उनके बेटे को जज की बेटी से गैंगरेप में अन्य आरोपियों के साथ पकड़ा गया है। आरोपी ने उनके बेटे से मिलती जुलती आवाज में किसी को रोते हुए सुनाया।

तीसरा मामला
बेटे के दुष्कर्म के केस में फंसने का झूठा डर बनाकर साइबर ठगों ने गंगा देवी से 60 हजार रुपये ठग लिए। उनके पास बीती तीन फरवरी को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह नेहरू कॉलोनी थाने से आईपीएस अफसर बोल रहा है। डराया कि उनका बेटा रेप के केस में फंसा है। बेटे को केस से बचाने के नाम पर रकम मांगी गई। महिला ने रकम जमा करवा दी। इसके बाद बेटे से संपर्क हुआ तो वह सुरक्षित था।

घबराएं नहीं, रिपोर्ट करें
साइबर थाना देहरादून के डिप्टी एसपी अंकुश मिश्रा का कहना है कि ऐसी कॉल आने पर परिजन कतई न घबराएं। आरोपियों के बैंक खाते में रकम जमा कराने के बजाए सबसे पहले बेटे से संपर्क करें। इसके बाद साइबर ठगों के नंबर को साइबर पोर्टल 1930 या https//cybercrime.gov.in/ पोर्टल पर रिपोर्ट करें।
साइबर ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आवाज क्लोन कर या थाने जैसा माहौल दिखाकर यह ठगी कर रहे हैं। इनमें उन लोगों को सतर्क होने की जरूरत है, जिनके बेटे घर से बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उत्तराखंड ही नहीं देशभर में इस तरह की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं। – आयुष अग्रवाल, एसएसपी एसटीएफ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रंजिश के चलते की गई मारपीट
Next: गृह कलेश के चलते पत्नी के साथ की मारपीट

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.