Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोक सभा चुनाव के लिए विकासनगर, सहसपुर में तीन-तीन जोन बनाए
  • देहरादून

लोक सभा चुनाव के लिए विकासनगर, सहसपुर में तीन-तीन जोन बनाए

RNS INDIA NEWS 17/02/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)  लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसरत करनी शुरु कर दी है। विकासनगर और सहसपुर विधान सभा में लोक सभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसडीएम ने शनिवार को दोनों विधान सभा क्षेत्रों के जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली। उन्होंने सभी निर्वाचन कर्मियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विकासनगर विधान सभा को तीन जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है, जबकि सहसपुर विधान में तीन जोन और 13 सेक्टर बनाए गए हैं। एसडीएम विनोद कुमार ने कहा कि वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव के दौरान सहसपुर विधान सभा के कई मतदान केंद्रों पर पचास प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इन केंद्रों पर मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सदस्य इन केंद्रों से संबंधित गांवों में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया जाना जरूरी है, जिससे वास्तविक स्थिति का पता चल सके। कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्यवस्था का जायजा लेकर रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रेषित की जानी है। कहा कि मतदान करना और मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान केंद्रों से संबंधित मतदाताओं से संवाद कर वस्तु स्थिति का पता लगाना होगा।इसके साथ ही मतदाता सूची को लेकर अगर कोई नागरिक शिकायत करता है, सूची का परीक्षण किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही निर्वाचन कर्मियों को गांवों में जाकर जागरूकता अभियान भी चलाना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 18 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.