Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटक और टैक्सी चालकों में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग
  • नैनीताल

पर्यटक और टैक्सी चालकों में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने बीते दिनों नैनीताल में पर्यटक और टैक्सी चालकों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में व्यापारियों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा कि नैनीताल में पर्यटक और स्थानीय कथित टैक्सी चालकों के बीच मारपीट के लगातार कई मामले सामने आ रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रकरणों पर सख्ती से जांच होना अनिवार्य है। कहा कि पर्यटक के साथ मारपीट निंदनीय होने के साथ ही नैनीताल की पर्यटन छवि के लिए बेहद घातक है। हालांकि पर्यटको की ओर से अनैतिक या अश्लील मांग भी गलत है। घोड़ा या टैक्सी चालक द्वारा इस बात की रिपोर्ट पुलिस से करनी चाहिए थी। कानून तोड़कर पर्यटकों के साथ मारपीट करना गलत है। उन्होंने पुलिस से मांग की है, कि मारपीट करने वाले संबंधित चालकों का सत्यापन कराया जाए। और वह किसी यूनियन से संबद्ध है या नहीं इस बात की भी पुष्टि की जाए। पुलिस द्वारा घोड़ा और टैक्सी चालकों को भी सख्ती से यह निर्देश देना जरूरी है, कि पर्यटक के साथ मारपीट और कानून को हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पर्यटकों के साथ हो रही इस तरह की घटनाओं में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस पार्टी के खातों पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया
Next: उपनल कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.