Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पीएम मोदी करेंगे श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का लोकार्पण
  • टिहरी

पीएम मोदी करेंगे श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग का आगामी 20 फरवरी को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित प्रदेश राज्यपाल गुरुमीत सिंह व अनेक मंत्री यहां मौजूद रहेंगे। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि, वर्ष 2016 में भारत सरकार की ओर से देवभाषा संस्कृत के प्रचार प्रसार को श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर का निर्माण शुरू किया गया था। 126 करोड़ की लागत में निर्मित परिसर में देश भर से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए आठ छात्रावास सहित प्रशासनिक, शैक्षिक भवन, सभागार, स्टेडियम आदि निर्मित किये गए हैं। भगवान् राम की तपस्थली देवप्रयाग पुरातन समय से ही संस्कृत, ज्योतिष, वेद वेदांग की भूमि रही है। इसको देखते केंद्र सरकार ने यहां, 1908 में स्थापित श्री रघुनाथ कीर्ति महाविद्यालय का अधिग्रहण करते हुए विशाल परिसर का निर्माण किया। परिसर में रोजगारपरक शिक्षा को प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र, विश्व योग केंद्र, वेद शास्त्रानुसंधान केंद्र आदि भी स्थापित किये गए हैं। निदेशक के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के हाथों परिसर का लोकार्पण होना उत्तराखण्ड सहित संस्कृत जगत के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम को भव्यरूप देने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय व प्रशासन की ओर से परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बस पलटी, सभी सुरक्षित
Next: प्रशिक्षण शिविर में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.