Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस पार्टी के खातों पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया
  • देहरादून

कांग्रेस पार्टी के खातों पर रोक के खिलाफ प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 16/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों पर रोक लगाने के खिलाफ महानगर युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्र सरकार हर तरह के हथकंडे अपना रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर की अगुवाई में शुक्रवार को करनपुर चौक पर प्रदर्शन किया गया। भुल्लर ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म करने की साजिशें लगातार हो रही है। कांग्रेस पार्टी के खातों पर रोक लगाकर विपक्ष को पूरी तरह बंधक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करेंगे। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रिज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर देंगे। प्रदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जॉय बर्सवाल, राजपुर विधानसभा अध्यक्ष सागर सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार रोहित कर्णवाल, दीप वोहरा, छात्र नेता हरीश जोशी समेत अन्य मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधमंडल ने महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी की अगुवाई में डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने चुनावी बांड को लेकर घपले का आरोप लगाते हुए ईडी से जांच की मांग की। महानगर अध्यक्ष डॉ.गोगी ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड योजना देश की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था से एक बहुत बड़ा धोखा था। दरअसल भाजपा पूरी राजनीतिक व्यवस्था पर एकाधिकार करना चाहती है ताकि देश मे भाजपा के अलावा कोई और दल न रहे। यह सोच लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। साथ ही चुनावी बांड के नाम हुए घपले की जांच की मांग उठाई। डीएम को ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव नागपाल, आदर्श सूद, अर्जुन पासी, जमाल अहमद, एसपी थापा, सूरज क्षेत्री, विरेंदर पंवार समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
Next: पर्यटक और टैक्सी चालकों में मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.