Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक-कर्मचारी, रैली निकाल जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गरजे शिक्षक-कर्मचारी, रैली निकाल जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 11/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एनएमओपीएस अल्मोड़ा के बैनर तले रविवार शिक्षक एवं कर्मचारियों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और रैली निकाली। धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सांसदों और विधायकों को पांच साल के कार्यकाल में पेंशन दी जाती है लेकिन शिक्षकों और कर्मचारियों को आजीवन सेवा के बावजूद पेंशन से वंचित रखना अन्याय है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई को शेयर बाजार के माध्यम से औद्योगिक घरानों को सौंपा जा रहा है जिससे उनका भविष्य खतरे में है। उनके सामने आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी ही पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो इसका जवाब वे आने वाले लोकसभा चुनावों में देंगे। इस मौके पर कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा जोरदार नारेबाजी भी की गई। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने की संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। धरने के बाद चौघानपाटा से मुख्य बाजार तक रैली भी निकाली गई। रैली के बाद पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया। धरना एवं रैली में मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर भैसोड़ा, प्रान्तीय कोर कमेटी सदस्य एनएमओपीएस धीरेन्द्र पाठक, जिला संयोजक मनोज कुमार जोशी, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष किशोर जोशी, जिला मंत्री जगदीश भंडारी, एन एम ओ पी एस कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, एनएमओपीएस उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, स्वास्थ्य विभाग से महेन्द्र गुसाईं, मेघा मनराल सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, कलेक्ट्रेट सहित सभी विभागों के सैकड़ों कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम बदलने से बढ़े सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज
Next: एनएमएमएस की खामियों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.