Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दो नाबालिगों की शादी होने से रोकी
  • बागेश्वर

दो नाबालिगों की शादी होने से रोकी

RNS
RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ ब्लाक में वन स्टाप सेंटर की सजगता से दो नाबालिगों की शादी होने से रुक गई। सेंटर ने अभिभावकों से लिखित शपथपत्र भी लिया है। अब तक ओएससी की सजगता से जिले में पांच नाबालिगों की शादी रुकवा दी गई है। शनिवार को वन स्टाप सेंटर को सूचना मिली की गरुड़ ब्लाक के एक लमचूला गांव में नाबालिग की शादी होने जा रही है। जिस पर वन स्टाफ सेंटर, महिला सशक्ति केंद्र व राजस्व उपनिरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी लेने पर पता चला कि लडक़ी बालिग नहीं हुई है, जिसके बाद उन्होंने वर-वधु पक्ष से बाचतीत कर उन्हें जागरूक किया। इसके बाद अभिभावकों ने बालिग होने पर ही अपनी लडक़ी की शादी करने का लिखित शपथपत्र भी दिया। इसी गांव में एक और नाबालिग की शादी फरवरी माह में होने जा रही थी। जिसे वन स्टाप सेंटर ने अभिभावकों को समझा कर शादी रुकवाई। अब तक जिले में पांचवीं नाबालिग की शादी होने से रोकी गई है। अभी भी पिछड़े गरीब इलाकों में लोग अपनी नाबालिगों की शादी कर रहे हैं। यह व्यापक पैमाने में हो रहा है। जहां जानकारी मिल रही वहां शादी रोकी जा रही है और जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता अंजू पांडेय, केस वर्कर जया पांडेय, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक मनीषा जोशी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2021 मे भारतीय वन जीव संस्थान की टीम करेगी हिम तेंदुओं की गणना का काम
Next: बिना जन सहयोग के सामाजिक बुराईयों को खात्मा नहीं किया जा सकता

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.