Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा और अराजकता पर विहिप के प्रान्त कार्यालय में हुई आपातकालीन बैठक
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा और अराजकता पर विहिप के प्रान्त कार्यालय में हुई आपातकालीन बैठक

RNS INDIA NEWS 09/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा और अराजकता के विषय पर विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त कार्यालय में एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष रविदेव आनंद ने की।  बैठक में उत्तराखण्ड के हल्द्वानी में वनभूलपूरा में हुई हिंसा विषय पर रविदेव आनंद ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में वनभूलपुरा में अतिक्रमण को हटाने गई जिला प्रशासन तथा स्थानीय पुलिस टीम पर सुनियोजित हमला कर हिंसा और आगजनी की घटना की हम कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। हम अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना का संज्ञान लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोरतम करवाई करने की मांग करते हैं। हम उत्तराखण्ड सरकार को घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने और आगजनी और पथराव करने वाले एक – एक दंगाई की पहचान कर उन पर कठोरतम कार्यवाही की मांग करते हैं।  रविदेव आनंद ने कहा हम समाज में आपसी सहमति, तालमेल, परस्पर सहयोग की भावना का संदेश देने की बात करते हैं। समाज में अराजकता और हिंसा को बर्दास्त नहीं किया जा सकता हैं। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में सुनियोजित हिंसा और अराजकता फैलाने वाले लोगों का समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता, कट्टरपंथी मानसिकता के लोगो को अपने आचरण और व्यवहार में सुधार लाना चाहिए, नहीं तो इन अराजक तत्वों का समाज बहिष्कार करेगा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा आगजनी, हिंसा में घायल जिला प्रशासन टीम के साथ पुलिसकर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त के साथ किसी भी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने को बजरंग दल उत्तराखण्ड के कार्यकर्ता तत्पर और उपलब्ध रहेंगे।
इस अवसर पर वीरसेन मानव, अनुज वालिया, अनिल भारतीय, अमित कुमार, कुलदीप प्रधान आदि उपस्थित रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी की घटना से खुली कानून-व्यवस्था की पोल : यशपाल आर्य
Next: नैनीताल को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी की जमानत खारिज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.