Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नकल विहीन परीक्षा कराना आयोग की प्राथमिकता
  • नैनीताल

नकल विहीन परीक्षा कराना आयोग की प्राथमिकता

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया ने आयुक्त कार्यालय में बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये।
मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा में शामिल सभी अधिकारियों को समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा नकल विहीन परीक्षा कराना आयोग की प्राथमिकता है कोताही होने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने कहा परीक्षा से पूर्व नोडल अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एएसपी हरबंश सिंह को निर्देश दिये कि शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु परीक्षा केन्द्रों में पुरूष एवं महिला बल की तैनाती करना सुनिश्चित करें साथ ही, परीक्षा से पूर्व आसपास के होटलों, कोचिंग संस्थानो की निगरानी के साथ ही परीक्षा केन्द्रों में फ्रिस्किंग तलाशी हेतु पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था के साथ ही बार्डर पर चैकिंग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाए साथ ही कक्ष निरीक्षकों द्वारा कक्ष के सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होने कहा सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरा की शतप्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षकों, परीक्षा प्रभारी, कन्ट्रोल रूम कर्मियों एवं अन्य सहकर्मियों का सत्यापन अनिवार्य है।
मर्तोलिया ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
बैठक में आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, कोषाधिकारी हेम काण्डपाल, एएसपी हरबंश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क मरम्मत की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं खैनुरी के ग्रामीण
Next: प्रोफेसर दीवान सिंह रावत बने जीबी पन्त संस्थान की वैज्ञानिक सलाहकार समिति के अध्यक्ष

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

पत्नी की हत्या में जेल में बंद अधिवक्ता का मामला दूसरी पीठ सुनेगी

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.