Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ सहित ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी जारी

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  एक फरवरी से हिमालय में मौसम पूरी तरह प्रकृति के अनुकूल बना है। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ सहित सभी ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश हो रही है। केदारनाथ में 3 फीट से अधिक बर्फ जमा हो गई है। बर्फबारी के कारण यहां ठंड भी बढ़ गई है। केदारनाथ सहित हिमालय की सभी ऊंची पहाड़ियों पर एक फरवरी से अच्छी बर्फबारी हो रही है। जहां ग्लेशियरों को बर्फ से आच्छादित होने का अवसर मिल रहा है वहीं हिमालय चोटियां सफेद चादर की चमकने लगी है। रविवार को भी केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, कार्तिक स्वामी आदि स्थानों पर जोरदार बर्फबारी हुई है। जबकि मुख्यालय सहित सभी निचले कस्बों में बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी ठंड हो गया है। हालांकि इस साल दिसम्बर और जनवरी में मनमाफिक बारिश और बर्फबारी देखने को नहीं मिली है, जिससे कृषि और उद्यानी के साथ ही प्रकृति को भी नुकसान उठाना पड़ा, किंतु अब हो रही बारिश और बर्फबारी से सभी को राहत मिली है।

कड़ाके की सर्दी में तैनात है जवान
केदारनाथ धाम में दिसम्बर और जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई जबकि फरवरी में बर्फबारी होने से यहां चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवान बर्फबारी के बीच मंदिर की सुरक्षा में कड़ा पहरा दे रहे हैं। रोटेशन के अनुसार दो-दो जवान मंदिर परिसर में चौबीसों घंटे पूरी तरह सुरक्षा में तैनात हैं। सरकार और बीकेटीसी के आग्रह पर केंद्र सरकार द्वारा बीते साल से केदारनाथ में आईटीबीपी के जवानों को शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। एक फरवरी से लगातार हो रही बर्फबारी के बीच आईटीबीपी के जवान विषम परिस्थितियों में भी मंदिर की सुरक्षा में मुस्तैदी से सेवाएं दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिकअप से 06 लाख से अधिक का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार; एक फरार
Next: निवर्तमान सभासद स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.