Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • तोशखाना मामले में ईमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, कोर्ट ने इतने करोड़ का लगाया जुर्माना
  • अंतरराष्ट्रीय

तोशखाना मामले में ईमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा, कोर्ट ने इतने करोड़ का लगाया जुर्माना

RNS INDIA NEWS 01/02/2024
rns featured image new

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिनों के अंदर दूसरा बड़ा झटका लगा है। एक जवाबदेही अदालत ने तोशाखाना मामले में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों को 10 साल तक किसी भी सार्वजनिक पद पर बहाल होने से रोक दिया है। अदालत ने उन पर 78.7 करोड़ रुपये रुपये का सामूहिक जुर्माना भी लगाया गया है। बुशरा बीबी आज कोर्ट में पेश नहीं हुईं थीं।
अदालत का यह फैसला तब आया है, जब आठ दिन बाद यानी 8 फरवरी को पाकिस्तान में आम चुनाव होने वाले हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ चुनाव आयोग की सख्ती के बीच बिना किसी चुनाव चिन्ह के चुनाव लड़ रही है। एक दिन पहले ही गोपनीयता अधिनियम के तहत स्थापित एक विशेष अदालत ने इमरान खान और उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। ताजा सजा रावलपिंडी की अदियाला जेल में जवाबदेही न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने सुनवाई के दौरान सुनाई। इमरान खान उसी जेल में बंद हैं।
आरोप है कि प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए इमरान खान ने जब यूरोप समेत अरब देशों की यात्रा की थी, तब वहां के राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें महंगे गिफ्ट दिए थे, जिसे इमरान ने तोशखाना में जमा करवा दिए थे लेकिन बाद में उन्होंने उन उपहारों को सस्ते दामों में खरीद लिया और बड़े मुनाफे में बेच दिया। पूर्व प्रधानमंत्री ने सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग को बताया था कि तोशखाने से इन गिफ्ट्स को 2.15 करोड़ रुपए में खरीदा गया था और इन्हें बेचकर उन्हें करीब 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 600 करोड़ की ड्रग तस्करी में फंसा भारतीय कपल, 33 साल कारावास की सजा
Next: डबल डेकर यात्री बस और ट्रेलर के बीच भीषण भिड़ंत, 19 लोग जिंदा जले

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.