Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीपीयू ने व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सीपीयू ने व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

RNS INDIA NEWS 28/07/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हिल बाइपास मार्ग पर सोमवार को चालान काटने को लेकर हुए हंगामे के मामले में सीपीयू ने व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें व्यापारियों पर सीपीयू टीम के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए धमकी देकर स्कूटी छुड़ा ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दो नामजद समेत आठ अन्य व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास चेकिग कर रहे सीपीयू के उपनिरीक्षक पवन नौटियाल और कांस्टेबल देवी प्रसाद ने बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर एक युवक को रोका था। कागज मांगने पर युवक का कहना था कि वह घर से लाकर दिखा देगा। कुछ देर बाद युवक कुछ व्यापारियों के साथ वापस लौटा। व्यापारियों का कहना था कि सीपीयू ने कागज लाने से पहले ही आठ हजार रुपये का चालान काट दिया। शहरी क्षेत्र में चालान काटने का विरोध करते हुए व्यापारियों ने सीपीयू टीम को घेर लिया था। इसको लेकर व्यापारियों और सीपीयू टीम के बीच जमकर नोंक झोंक हुई थी। दोनों ही पक्षों ने वीडियो बनाई थी। इस मामले में सीपीयू उपनिरीक्षक पवन नौटियाल ने मंगलवार को शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कागज लेने के लिए घर गए स्कूटी सवार करन निवासी जोगिया मंडी के साथ शरद कुमार अग्रवाल निवासी विकास कॉलोनी हरिद्वार व आठ-दस अन्य व्यापारियों ने आकर सीपीयू टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और हंगामा करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए स्कूटी छुड़ा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंचना तिवारी, देवेन्द्र गिरी बने कोरोना वारियर ऑफ द डे
Next: घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली तारों को शिफ्ट करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.