Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रविवार को भी टैक्सी चालकों की रही हड़ताल, यात्री परेशान
  • अल्मोड़ा

रविवार को भी टैक्सी चालकों की रही हड़ताल, यात्री परेशान

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। फिटनेस सेंटर का काम निजी हाथों में सौंपे जाने से नाराज टैक्सी चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। परिवहन विभाग के फैसले के विरोध में अल्मोड़ा में टैक्सी संचालन ठप रहा। अल्मोड़ा में फिटनेस सेंटर का काम निजी हाथों में सौंपे जाने से टैक्सी चालकों में आक्रोश है। रविवार को अल्मोड़ा में चालकों और मालिकों की हड़ताल का असर देखने को मिला। टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों ने सवारी ला रही गाड़ियों को रोका और खाली करवाया। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को अल्मोड़ा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के करबला तिराहे पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने परमिट टैक्स के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन ने बाहर से सवारी लेकर आ रहे वाहनों को रोककर खाली करवाया। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री कई घंटे खड़े रहे। किसी तरह यात्रियों को केमू और रोडवेज की बस का सहारा मिला। जिसके बाद वह अपने गंतव्य को रवाना हो सके। यहां पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार टैक्सी चालकों के साथ गलत कर रही है। उन्होंने सरकार से जल्द नियम को वापस लेने की मांग की। यहां प्रदर्शन करने वालों में टैक्सी यूनियन महासचिव नीरज पवार, विनोद सिंह बिष्ट, आनंद भोज, महेंद्र कनवाल, नंदन सिंह, भरत, पान सिंह, गुड्डू, बबलू, पंकज, बाली, मट्टू, अजय कुमार, चंदन लटवाल, दीपक जोशी, सुंदर, मनोज, मोहन भोज, विकास रावत आदि चालक और मालिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पालिका ने कैंप लगाकर भवन कर वसूला
Next: ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वीं बार भेजा समन, कहा- 29 से 31 जनवरी के बीच आप हाजिर हों अन्यथा…

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.