Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वीं बार भेजा समन, कहा- 29 से 31 जनवरी के बीच आप हाजिर हों अन्यथा…
  • राष्ट्रीय

ईडी ने हेमंत सोरेन को 10वीं बार भेजा समन, कहा- 29 से 31 जनवरी के बीच आप हाजिर हों अन्यथा…

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को एक बार फिर समन भेजा है। उनसे यह बताने को कहा गया है कि वह 29 जनवरी से 31 जनवरी के बीच कब और किस स्थान पर पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। एजेंसी ने सोरेन से कहा है कि समन पर अगर वे नहीं उपस्थित होते हैं तो उसकी टीम खुद उनके पास पहुंचेगी।
गौरतलब है कि रांची के बडग़ाईं अंचल में करीब 8.46 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने सोरेन से 20 जनवरी को उनके आवास पर करीब सात घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी इसी मामले में आगे कई और बिंदुओं पर पूछताछ करना चाहती है।
ईडी की ओर से सोरेन को यह दसवां समन है। इसके पहले 22 जनवरी को उन्हें नवां समन भेजा गया था और 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ के लिए समय तय करने को कहा गया था। इसके जवाब में सोरेन ने 25 जनवरी को एजेंसी को पत्र लिखकर अपनी व्यस्तताओं का हवाला दिया था। सोरेन ने इस पत्र में यह स्पष्ट नहीं किया था कि वे पूछताछ के लिए कब उपलब्ध होंगे।
गौरतलब है कि बडग़ाईं अंचल के जमीन घोटाले में ईडी आईएएस छवि रंजन सहित डेढ़ दर्जन लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में ईडी ने सोरेन को सबसे पहला समन भेजकर 14 अगस्त, 2023 को उपस्थित होने को कहा था। सोरेन ने इसपर लिखित जवाब दिया और समन को गैरकानूनी बताते हुए उपस्थित नहीं हुए थे।
एजेंसी ने इसके बाद भी उन्हें समन भेजना जारी रखा। सोरेन ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट भी गए, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। आखिरकार ईडी के आठवें समन पर उन्होंने 20 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध होने पर सहमति जताई थी और तब एजेंसी की टीम ने उनके आवास पहुंचकर पूछताछ की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रविवार को भी टैक्सी चालकों की रही हड़ताल, यात्री परेशान
Next: तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपने ही परिवार के लिए काल बना शख्स, पत्नी और ढाई साल के बेटे की गला दबाकर हत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.