Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते
  • देहरादून

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते

RNS INDIA NEWS 25/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण में एक गोल्ड समेत तीन पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि 23 से 25 जनवरी तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इसमें पहले दिन उत्तराखंड के प्रभु महतो ने तीन हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। वो एसटीसी काशीपुर में वरिष्ठ कोच चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दूसरे दिन उत्तराखंड के राहुल सरनालिया ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल और प्रियांशु ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। कलसी ने बताया कि राहुल और प्रियांशु महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में वरिष्ठ कोच लोकेश कुमार से प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर संघ के अध्यक्ष संदीप शर्मा, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, सहायक निदेशक खेल विभाग एवं महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, ओलंपियन मनीष रावत, कोच अनूप बिष्ट, प्रीतम बिंद, गुरफूल सिंह आदि ने खुशी जताई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: निजीकरण के खिलाफ पेयजल कर्मचारियों का प्रदेश भर में हल्ला बोल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.