Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • युवा संगम के चौथे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू
  • पौड़ी

युवा संगम के चौथे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू

RNS INDIA NEWS 24/01/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   एक भारत, श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के अंतर्गत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के युवा संगम के चौथे चरण के लिए 25 जनवरी से पंजीकरण शुरू होंगे। युवा संगम के चरण-4 के अंतर्गत प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को तमिलनाडु और पुडुचेरी की सांस्कृतिक अन्वेषण यात्रा करने का अवसर मिलेगा। इस बार युवा संगम के चरण-4 का नेतृत्व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि करेगा। गढ़वाल विवि के एक भारत श्रेष्ठ भारत के नोडल अधिकारी प्रो. प्रशांत कंडारी ने बताया कि युवा संगम के चौथे चरण में ऑनलाइन पंजीकरण 25 जनवरी से शुरू होगा। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक नियत की गई है। उन्होंने बताया कि युवा संगम में उत्तराखंड राज्य के उच्च शिक्षा संस्थान का कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम चरण, भारत सरकार की पहल है। जिसमें एक राज्य के उच्च शिक्षा के छात्रों को अन्य राज्यों का दौरा करने और विविध देश की विभिन्न संस्कृति को सीखने, जानने और समझने का अवसर मिलता है। कहा कि इस युवा संगम के तहत उत्तराखंड राज्य और तमिलनाडु, पुडुचेरी जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड का नेतृत्व गढ़वाल विवि करेगा। साथ ही युवा संगम में उत्तराखंड से उच्च शिक्षा संस्थानों के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के नामांकि छात्र युवा संगम के चौथे चरण के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राओं को ebsb.aicte-india.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद छात्रों को शॉर्टलिस्ट कर चयनीत छात्रों को युवा संगम में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि छात्र गढ़वाल विवि की वेबसाइट पर युवा संगम के लिए पंजीकरण भी कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13.10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next: धारकोट में बनेगा मिनी स्टेडियम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.