Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ज्ञानवापी वजूखाने की सफाई का काम पूरा, मुस्लिम पक्ष को सौंपी गईं जिंदा मछलियां
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

ज्ञानवापी वजूखाने की सफाई का काम पूरा, मुस्लिम पक्ष को सौंपी गईं जिंदा मछलियां

RNS INDIA NEWS 20/01/2024
rns featured image new

वाराणसी (आरएनएस)। ज्ञानवापी के वजूखाने की सफाई का काम शनिवार की दोपहर से पूर्व पूरा कर लिया गया। जिलाधिकारी एस राजलिंगम की मौजूदगी में नगर निगम के सफाईकर्मियों की टीम ने वजूखाने की सफाई की। इस दौरान टैंक का पानी निकाल दिया गया। वहीं पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।सुप्रीम कोर्ट ने वजूखाने की सफाई कराने का आदेश दिया था। इस पर जिलाधिकरी ने वजूखाने की सफाई के लिए सुबह नौ से 11 बजे तक का समय निर्धारित किया था। ऐसे में सफाईकर्मियों की टीम सुबह नौ बजे से पहले ही विश्वनाथ कारिडोर के गेट नंबर चार पर पहुंच गई। अधिकारियों व दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के पहुंचने के बाद सफाईकर्मियों की टीम ज्ञानवापी परिसर के अंदर पहुंची। वजूखाने की सफाई का काम दो घंटे में पूरा कर लिया गया।इस दौरान पंप लगाकर वजूखाने के टैंक का पानी निकाल दिया गया। वहीं जीवित 38 मछलियों को मस्जिद प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। मरी मिली 17 मछलियों का निस्तारण नगर निगम की टीम कराएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई का काम निर्धारित अवधि में पूरा कर लिया गया है। जिंदा मछलियां मस्जिद प्रबंधन को सुपुर्द कर दी गई हैं।वहीं सफाई के बाद फिर सील हुआ वजूखाना को सील कर दिया गया है। सफाई के दौरान दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान वजूखाने के अंदर जमे गंदगी को साफ किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीरामलला की मूर्ति की वायरल फोटो पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास सख्त, बोले- प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोली जा सकती आंख; होगी जांच
Next: भाजपा नेता से मारपीट करने पर छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.