Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ज्वालापुर में अधिवक्ता और ऑटो चालक में विवाद
  • हरिद्वार

ज्वालापुर में अधिवक्ता और ऑटो चालक में विवाद

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो चालक और कार सवार अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने चालक की तरफ से जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अधिवक्ता की शिकायत पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, सतीश कुमार निवासी ग्राम बहादरपुर जट ने शिकायत देकर बताया कि ऑटो लेकर ज्वालापुर जा रहा था। तभी पीछे से एक कार सवार बार-बार हार्न बजा रहा था। सराय में पहुंचते ही कार ऑटो के आगे लगा दी। आरोप है कि कार से बाहर निकले अतुल, शुभम और एक अज्ञात व्यक्ति निवासीगण बहादरपुर जट ने गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की। आरोप लगाया कि गाड़ी की खिड़की में उसकी गर्दन फंसाकर घसीटकर ले गए। शोर मचाने पर उसे फेंक दिया। वहीं, अधिवक्ता अतुल कुमार शर्मा निवासी बहादुरपुर जट ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी कार से रोशनाबाद कोर्ट में जा रहा था। ग्राम सराय में पहुंचते ही आगे चल रहे आटो ने अचानक ब्रेक मारकर कार के सामने रोक दिया। जिससे गाड़ी टकराने से बाल-बाल बची। ऑटो चालक से पूछा तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। ऑटो में बंधे रस्से को लहराते हुए उस पर हमला कर दिया। अमित चौधरी व शुभम ने बीच-बचाव कराया। जैसे ही कार लेकर चला तो फिर चालक ने कार के आगे आगे खड़ा हो गया और ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि हत्या कर देने की धमकी दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर पीटा, झोंका फायर
Next: ट्रेन टिकट के पैसे वापस पाने के झांसे में 2.12 लाख गंवाए

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.