Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 27/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर हरिद्वार और देहरादून के बेरोजगार युवक-युवतियों से एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कनखल थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पहले मुकदमे में रिटायर्ड रेलकर्मी की कनखल निवासी तीन बेटियों को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे मुकदमे में एक अन्य रिटायर्ड रेलकर्मी पर धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस के मुताबिक हजारीबाग कनखल निवासी रविद्र ठाकुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात कनखल की तीन बहनें संगीता मुखर्जी उर्फ मनीषा राय, सुप्रिया उर्फ प्रियंका व सीमा उर्फ मोनिका राय से हुई थी। तीनों ने अपने पिता सुभाष मुखर्जी को रेलवे मुख्यालय दिल्ली में एफएनसीओ के पद पर कार्यरत बताते हुए नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर रविद्र ठाकुर ने अपने परिवार के चार युवकों की नौकरी लगवाने की एवज में 14.25 लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके अलावा तीनों बहनों ने रमेश प्रसाद निवासी आफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स देहरादून से 14.9 लाख रुपये, मनीष पाल निवासी रायपुर देहरादून से 7.12 लाख, अरुण पाल केदारपुरम से 12.25 लाख, रामचंद्र निवासी धर्मपुर देहरादून छह युवकों की नौकरी लगवाने की एवज में 63 लाख रुपये लिए। कुछ व्यक्तियों को रेलवे का अधिकारी बताकर निवास का सत्यापन भी कराया गया, लेकिन नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने पैसे भी वापस नहीं किए गए। आरोपित बहनों के पिता का कुछ दिन पहले निधन हो गया है। वह रेलवे में कार्यरत थे। वहीं, दूसरे मामले में गाजीवाली श्यामपुर निवासी प्रियंका ने कोर्ट में बताया कि उनके पति मोहन का भाई सोहन का जगजीतपुर की राज विहार कॉलोनी निवासी कुलदीप के साथ पार्टनरशिप में कारोबार है। आरोप है कि कुलदीप ने कुछ दिन पहले अपने एक परिचित राजकुमार से मिलवाया। कुलदीप का कहना था कि राजकुमार रेलवे डीआरएम कार्यालय मुरादाबाद में कार्यरत हैं और नौकरी लगवा देगा। झांसे में प्रियंका की नौकरी के लिए उनके पति मोहन ने कुलदीप व राजकुमार को आठ लाख रुपये दे दिए। बाद में दोनों गायब हो गए। आरोपित राजकुमार निवासी मुरादाबाद रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी बताया गया है।
इन दोनों मामलों में कोर्ट ने कनखल थाने की पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर कनखल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। धोखाधड़ी का शिकार हुए कुछ पीडि़त पूर्व में भी अलग-अलग मुकदमें दर्ज करा चुके हैं।

तीनों बहनों पर 2016 में भी हुआ था मुकदमा: रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी के मामले में तीनों बहनों पर पहली बार मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। साल 2016 में भी तीनों बहनों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जनवरी 2016 में इटावा उप्र निवासी धर्मेद्र यादव ने एसएसपी हरिद्वार को एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें धर्मेंद्र ने बताया था कि हरिद्वार के एक आश्रम में आने जाने के दौरान कनखल निवासी निवासी एसएस मुखर्जी व उनकी तीन बेटियां मनीषा, प्रियंका, मोनिका उनके संपर्क में आईं। मुखर्जी ने खुद को रेलवे से सेवानिवृत्त अधिकारी बताकर रेलवे में नौकरी दिलाने की बात कही थी। झांसा देकर सभी से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए। तत्कलीन एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस के निर्देश पर पुलिस ने तीनों बहनों व उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, पिछले साल भी ऐसा ही एक मामला सामने आने पर हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जान लें सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे, पेट की परेशानियां होंगी छूमंतर
Next: बारात से वापस लौट रहा छोल्यारों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.