Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 17 को होगा महासम्मेलन
  • पौड़ी

पौड़ी में 17 को होगा महासम्मेलन

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  शहर में पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में आगामी 17 जनवरी को महा सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा, व्यापार संघ, कर्मचारी संगठन, छात्र संगठन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। महा सम्मेलन में शहर की समस्याओं पर मंथन होगा। उसी के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने बताया कि यूं तो पौड़ी को पर्यटन नगरी कहा जाता है। लेकिन तमाम संभावनाओं के बाद भी यहां कई समस्याएं साल दर साल से मुंह चिढ़ा रही है। कहा कि शहर में पानी की समस्या के अलावा जल कर, भवन कर इतना है कि आम जन इससे जूझ रहा है। कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति आज भी एक दिन में एक दिन होती है। दो टाइम पेयजल आपूर्ति कराने की मांग भी अधर में है। उन्होंने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए आज तक शहर में ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं बन पाया। ऐसे में शहर के श्रीनगर मार्ग पर चोपड़ा गदेरे के किनारे कूड़ा डंप किया जा रहा है। इस कूड़े में बार-बार आग लगने से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। लेकिन इस दिशा में आज भी नगर पालिका कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड नहीं बना पाई। कहा कि शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आगामी 17 जनवरी को पौड़ी के रामलीला मैदान में महा सम्मेलन आहूत किया गया है। जिसमें कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, छात्रों, स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कहा कि महा सम्मेलन में समस्याओं के निराकरण के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग
Next: मकर संक्रांति पर खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.