Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निर्माणाधीन मकान का छज्जा टूटने से मिस्त्री की मौत
  • नैनीताल

निर्माणाधीन मकान का छज्जा टूटने से मिस्त्री की मौत

RNS INDIA NEWS 11/01/2024
dead body

हल्द्वानी(आरएनएस)।  निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मिस्त्री की छज्जा टूटने की वजह से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। एसटीएच में मृत घोषित होने के बाद शव को मॉर्चरी भेज दिया गया। इधर पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजन व रिश्तेदारों ने माता-पिता के आने तक पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। वहीं निर्माणाधीन मकान के स्वामी पर कई तरह के आरोप भी लगाए हैं। मूलरूप से बिहार राज्य के बेंतिया स्थित समीरी नवलपुर निवासी विराज मुखिया (20) करीब डेढ़ माह पहले ही हल्द्वानी आया था। यहां आरके टैंट हाउस रोड स्थित दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी जीवंती नेगी के मकान में किराए पर रह रहा था। साथ ही दो सप्ताह से मुखानी निवासी हरेंद्र यादव के निर्माणाधीन मकान में बतौर मिस्त्री काम कर रहा था। मकान स्वामी हरेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे विराज तीसरी मंजिल के छज्जे पर रेलिंग की दीवार बना रहा था। इसी बीच छज्जा टूट गया और विराज तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में उसे एसटीएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने शव को मॉर्चरी भिजवा दिया। इधर जिस मकान में विराज किराए पर रहता था वहां के लोगों ने बताया कि विराज को वो लोग बुधवार की शाम से ढूंढ रहे थे। गुरूवार को जब चौकी पहुंचे तब विराज की मौत की खबर लगी। वहीं उन्होंने हरेंद्र यादव पर फर्जी नाम से विराज को अस्पताल में भर्ती कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा रिश्तेदारों के आरोप यह भी हैं कि मकान मालिक विराज से देर तक काम कराता था। साथ ही मकान का लेंटर भी समय से पहले खुलवा दिया गया था। फिलहाल पुलिस की सूचना पर विराज के माता-पिता व भाई बिहार से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। आरटीओ चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने बताया कि परिजनों के आने के बाद अगर वे तहरीर देते हैं तो मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 106 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ चार गिरफ्तार
Next: छात्रा का मोबाइल छीनने में दो सगे भाई गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.